शनिवार, 21 मार्च 2015

कोई शिकायत नहीं....

तुझे पास आने की फुर्सत नहीं है
मुझे भी मनाने की आदत नहीं है ।

अभी ख्वाब की एक दुनिया है मेरी
अभी नींद से कोई शिकायत नहीं है।

कभी सोचना याद आने से पहले
तुझे क्या हमारी जरूरत नहीं है ।

सही है इसे याद रखना हमेशा
दिलों से बड़ी कोई दौलत नहीं है ।

 वजह दुश्मनी की रहे दिल में जो भी
 बताने की तुझको जरूरत नहीं है ।

जमाना भले चाहे जो भी ये समझे
मोहब्बत नहीं है तो नफरत नहीं है ।

1 टिप्पणी: